बर्नेस्लाई होम्स (Berneslai Homes) में आपका स्वागत है
बर्नेस्लाई होम्स प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सेवाओं तक पहुँचने का समान अवसर देना चाहता है। जिन लोगों की मातृभाषा अंग्रेजी नहीं है, हम उन्हें भी अपनी सेवाओं और सूचनाओं को समझने में मदद देने का वादा करते हैं। यह सहायता हम टेलीफ़ोन पर दुभाषिया सेवा, आमने-सामने बैठकर समझाने, और कभी-कभी अपनी कुछ पुस्तिकाओं के अनुवाद के माध्यम से करेंगे।
फ़ोन पर दुभाषिया सेवा हम नेशनल इंटरप्रेटिंग सर्विस (National Interpreting Service) का इस्तेमाल करते हैं, जो 150 भाषाओं में काम करती है। इसलिए जो ग्राहक हमारे द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं के बारे में अपनी भाषा में बात करना चाहते हैं, वे कर सकते हैं। फ़ोन पर तीन-पक्षीय बातचीत के जरिये, दुभाषिये आपके और बर्नेस्लाई होम्स के प्रतिनिधि के बीच सही और गोपनीय तरीके से सूचनाओं का आदान-प्रदान करा सकते हैं। आपको बस इतना ही करना है कि अपने नाम, फ़ोन नंबर और भाषा के साथ बर्नेस्लाई होम्स से संपर्क करें और हम नेशनल इंटरप्रेटिंग सर्विस के ज़रिये आपके साथ तीन-पक्षीय बातचीत करेंगे। या फिर आप किसी भी बार्नस्ली कनेक्ट्स ऑफिस (Barnsley Connects Office) में जायें, पोस्टर पर अपनी भाषा की तरफ इशारा करें और वे नेशनल इंटरप्रेटिंग सर्विस को फ़ोन करेंगे ताकि आप दुभाषिये के माध्यम से बात कर सकें। हम आपके घर से भी यह प्रबंध कर सकते हैं और ये कॉलें मुफ़्त होती हैं।
आमने-सामने बैठकर समझाना लंबी मुलाक़ातों के लिए दुभाषिये का मौजूद होना, अच्छा रहता है। जब भी उपयुक्त होगा हम आमने-सामने बैठकर समझाने वाले दुभाषिये की व्यवस्था करेंगे।
अनुवाद कभी-कभी हम अपनी लिखित सामग्री का कुछ अन्य भाषाओं में अनुवाद भी करेंगे, खासतौर पर उन भाषाओं में जो हमारे समुदाय में सबसे अधिक बोली जाती हैं। अपनी भाषा में उपलब्ध पुस्तिका और पोस्टर के लिए नीचे दी गईं लिंक पर क्लिक करें:
बर्नेस्लाई होम्स में आपका स्वागत है
बर्नेस्लाई होम्स कौन हैं? (पोस्टर)
जो लोग अंग्रेजी नहीं बोल पाते, उनके बर्नेस्लाई होम्स से संपर्क करते समय कैसे अनुभव रहे हैं, यह जानने में हमारी बहुत अधिक रुचि है।
जो सेवायें हम उपलब्ध कराते हैं, जैसे कि अनुवाद या फ़ोन पर दुभाषिये, उनके बारे में आप क्या सोचते हैं?
आप भविष्य में कौन-सी सेवायें पाना चाहेंगे?
कृपया हमें 01226 772720 पर फ़ोन करें या customerservices@berneslaihomes.co.uk पर ई-मेल करें।